निपाह वायरस से बचाव में भारत को मिली राहत,टेस्ट किट हुई तैयार

कोरोना ने जहाँ सभी की ज़िंदगियाँ खतरे में डाली हुई है वहीं अब एक नए वायरस का खौफ आ गया है। इसी बड़े खतरे के बीच भारत को एक राहत मिली है जिसके लिए एक हथियार हाथ लगा है कि ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की ओर से निपाह वाायस की जांच के लिए गोवा की मोल्बियो डायग्नोस्टिक की टेस्ट किट को आपात इस्तेमाल के लिए आज मंजूरी प्राप्त हुई है। ट्रूनेट नाम की यह टेस्ट किट से आरटीपीसीआर प्लेटफार्म की तरह है। इस निपाह वायरस की जांच के लिए भारत में तैयार होने वाली अभी ये पहली किट है।  
यह ट्रूनेट किट पूरी तरह स्वदेशी निर्मित है। यह भारत में तैयार किट बैटरी से चलती है और आरटीपीसीआर प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस किट के ज़रिये करीब 30 बीमारियों को जांचा जा सकता है। एक घंटे से भी कम समय में इसके रिज़ल्ट आ जाते हैं। इस किट से टीबी, कोरोना, डेंगू, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस, एचपीवी जैसी बीमारियों को जांचा जाता है। 
आपको बतादें की ख़बरों में ये भी आया है कि मोल्बियो के सीटीओ चंद्रशेखर नायर ने इस किट के विषय में बताया है कि किट को ब्रिफकेस में रखकर कहीं भी ले जाया सकता है। टेस्ट किट को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ले जाया गया है और हर जगह से पेटेंट कराया गया। किट को डिज़ाइन इस तरह से किया गया है कि कम समय के प्रशिक्षण के बाद भी इसे प्रयोग में लाया जा सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *