देहरादून : आपको बतादें कि कोरोना संक्रमण अब उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के भीतर पांच जिलों में आठ नए संक्रमित पाए गए हैं। 14 मरीज ठीक भी हुए हैं। 70 सक्रिय मरीजों का इलाज अस्पतालों में जारी है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92747 हो गई है। पांच जिलों में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में तीन, हरिद्वार में दो, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। रिकवरी दर 96.11 और संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत दर्जि,ससे सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। 12 जिलों में 70 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना पर प्रदेश की रिकवरी दर 96.11, 24 घंटे में 8 नए मामले

