मजबूरी : कर्जा नहीं चुका पाया युवक,तो पहुंचा अस्पताल

दोस्ती में भी ऐसा हो सकता है सभी इस खबर को पढ़कर हैरान है। दरअसल, अपने दोस्त से उधार लिए एक लाख रुपये जब नहीं लौटा पाया रो चिंता में आ गया जिसके लिए युवक ने बीते दिन सोमवार को अपनी किडनी बेचने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। युवक की बात सुनकर अस्पताल कर्मचारि हैरान रह गए, कर्मचारियों ने उसे समझाया कि शरीर के अंगों की खरीद फरोख्त अपराध है। इसके बाद युवक को अस्पताल से वापस किया गया। 

सोमवार सुबह 11 बजे एक युवक जिला अस्पताल परिसर पहुंचा और एक कर्मचारी को बताया कि वह अपनी किडनी बेचना चाहता है। कर्मचारी ने उसे सीएमएस के स्टाफ कार्यालय में भेज दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों को युवक ने बताया कि वह किडनी बेचना चाहता है। 

कर्मचारियों ने जब उससे पूरी बात की तो, वह नैनीताल जिले के देवीधुरा का रहने वाला है। हरिद्वार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। एक वर्ष पहले पिथौरागढ़ निवासी दोस्त से एक लाख रुपये उधार लिए थे जो अब तक नहीं चुकाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *