ग़ाज़ियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दुखद घटना हुई है जिसे सुनकर सभी का दिल दहल गया है।इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बतादें कि पुलिस से जानकारी प्राप्त हो रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर नूरपुर के पास तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार से चिंगारी लगी,जिससे कार में तुरंत आग लग गई।हादसे में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया और शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

