बीते दिन देर रात राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी NEET UG 2022 का परिणाम घोषित हुआ। इस परीक्षा में करीब 9 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। जबकि लाखों छात्रों ने विफलता का सामना किया है। परीक्षा के परिणाम को जारी हुए अभी 24 घंटे का समय भी नहीं हुए है और विफल होने के सदमे के कारण एक आत्महत्या का केस आया है।
यह है मामला –परीक्षा परिणाम में विफल होने पर तमिलनाडु के तिरुवल्लुर ज़िले में एक 19 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार परीक्षा के परिणाम कल रात घोषित हुए थे। छात्रा वह अपने आवास पर फंदे से लटकी हुई पाई गई। छात्रा ने परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद अपनी जान देदी।
हर बार होते है ऐसे हादसे –
आत्महत्या के बाद छात्रा के परिवार वाले उसे चेन्नई के केएमसी अस्पताल ले गए, लेकिन उसे मृत घोषित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तमिलनाडु में नीट के किसी छात्र की आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। परीक्षा से एक दिन पहले जुलाई में तमिलनाडु के अरियालुर में एक छात्रा ने परीक्षा में विफल होने के डर से आत्महत्या कर ली थी।
राहुल गाँधी मिले परिवार से –भारत जोड़ों यात्रा के दौरान आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतका के परिवार को सात्वाना दी है।

