बडगाम में टीवी अभिनेत्री आमरीन भट की हत्या

आज जहां यासीन मलिक को सजा सुनाई गई है वहीँ आज एक बड़ी खबर और आई है कि कश्मीर संभाग के बडगाम में आतंकियों ने कायराना हमला किया है, कश्मीरी टीवी अभिनेत्री को निशाना बनाकर  गई। गोली लगने से अभिनेत्री की मौत हो गई। उनके दस साल के भतीजे को भी गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके के सभी प्रवेश और निकास द्वार सुरक्षा बलों ने बंद कर दिए हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान भी किया गया है। 
आपको बतादें कि पुलिस ने कहा है कि आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा में आमरीन भट के आवास पर गोलीबारी की। जिसमें उन्हें गोली लग गई। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

कभी फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर बॉलीवुड के लिए पहली पसंद हुआ करता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *