देवरिया : यूपी में देवरिया जिले में बहुत ही दुखद घटना हुई है। जिसके चलते यहां लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के सामने गंडक नदी में बुधवार को स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई है। परिजनों में दुःख की लहर दाऊद गई है। दोनों को आसपास के लोगों ने काफी देर बाद शव निकाला।आपको बतादें, लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव निवासी आकाश गोंड (17) पुत्र मनीष गोंड, सागर गुप्ता (15) पुत्र अच्छे लाल की दोपहर में दोस्तों के साथ नहाने गया। स्नान के समय वो पानी में चले गए। कुछ ही पल में दोनों डूब गए।जब सूचना मिली तो दोस्तों को बाहर निकाला गया। दोनों को बाहर निकाल और नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
स्नान कर रहे दो किशोरों की डूबने से मौत

