बीते दिन हुई रिहाई आज रामपुर कोर्ट पहुंचे आजम खां,अखिलेश से आखिर क्यों है पार्टी नाराज़ 

रामपुर :गौरतलब है की बीते दिन शुक्रवार को पूरे दो साल बाद सपा नेता आज़म खा जेल से रिहा हुए जिसके बाद आज शनिवार को वो रामपुर के स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट में सुनवाई पर पहुंचे। इसमें एक मुकदमे में सपा नेता आजम खां आरोपी भी करार हुए हैं। कहबर है कि आज़म खां कोर्ट पहुंच गए है। कोर्ट में वह सुनवाई में वो आज शामिल होंगे। पूरा मामला -आपको बतादें कि वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज और सिविल लाइंस थाने में मुकदमे दर्ज करवाए। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र के मामले में थाना गंज में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया गया था। जबकि, सिविल लाइंस थाने में दर्ज दो पासपोर्ट के मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम को आरोपी माना। इन सभी याचिकाओं की  सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई है। आज दोनों ही मामलों में सुनवाई है। जेल से बाहर आने के बाद अब वह भी कोर्ट की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहेंगे। इसके लिए वह घर से 11ः55 बजे कोर्ट जाने के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब सवा बारह बजे वह कोर्ट पहुंच गए। उनके साथ आज इस सुनावी में अब्दुल्ला आजम मौजूद है।

अखिलेश से नाराज़ सपा नेता-आज पत्रकारों से रूबरू हुए पूर्व मंत्री मुकेश सिद्घार्थ ने अखिलेश से नाराज़गी दिखाई उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आजम खां जेल से बाहर आ गए। साथ ही बोले कि आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे फर्जी हैं। अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमारे नेता नहीं हैं। हमारे नेता मुलायम सिंह हैं। हम मुलायम और आजमवादी हैं।
अखिलेश पर पूछे जानें पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जमीनी नेता नहीं हैं। वो सिफ कार में घूमते हैं। उन्होंने कोई आंदोलन नहीं किया।  विधानसभा चुनाव में टिकट पार्टी के नेताओं को न देकर माफियाओं को दिया गया। यदि वे जमीनी नेता होते, तो निश्चित रूप से प्रदेश में सपा की सरकार बनती। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *