दिल्ली के इन दो  इलाकों में लगी भीषण आग,दमकल की गाड़िया मौके पर 

दिल्ली: आज शनिवार सुबह दिल्ली में दो इलाकों में भीषण आग लगने की खबर है जिससे हड़कंप मचा है। आपको बतादें कि आज सुबह करीब 11.05 बजे ही बवाना की एक फैक्टरी और पांडव नगर इलाके में भीषण आगजनी की घटना हुई है। 

अभी तक प्रतापत ख़बरों के मुताबिक़, बवाना की एक फैक्टरी में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मची है। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद सात-आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। वहीं आग की एक अन्य घटना में पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना 11.05 बजे मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन पर काबू पाया गया।  दोनों ही घटनाओं में अब तक किसी भी जनहानि की कोई खबर नहीं मिली है। अब तक यह भी पता नहीं चल सका है कि इन जगहों पर आग कैसे लगी और कितना हानि हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *