नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हो गयी हैं। वित्त मंत्री पेट में इन्फेक्शन होने के बाद भर्ती हुई है। दोपहर करीब एक बजे वो एम्स पहुंची।जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उनका चेकअप किया और बताया कि उन्हें पेट में इन्फेक्शन हुआ है जिसकी वजह से उन्हें दर्द की शिकायत है ,और वह आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकती हैं। शनिवार को,निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि तमिलनाडु में चिकित्सा शिक्षा तमिल भाषा में पढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि इसे मजबूत करने की निश्चित तौर पर जरूरत है।सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। उन्होंने बजट के लिए 21-28 नवंबर तक वर्चुअल मोड में आयोजित प्री-बजट परामर्श बैठकों की अध्यक्षता की थी। मंत्री ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आगामी बजट सार्वजनिक खर्च के दम पर ग्रोथ को आगे बढ़ाएगा।
एम्स में भर्ती हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

