भोले की भक्ति में लीन नज़र आए पीएम नरेंद्र मोदी, जानिए आज के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

वाराणसी: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण में बतौर यजमान शिरकत की। सबसे पहले पीएम ने लाल वस्त्र में गंगा स्नान कर उसके बाद डमडम करते डमरू के थाप पर बाबा विश्वनाथ पर गंगाजल अर्पण करने पहुंचे। गंगा स्नान के बाद गले में रूद्राक्ष और हाथ में गंगाजल लेकर जब प्रधानमंत्री धाम परिसर की ओर बढ़े तो हर-हर महादेव के उद्घोष से चारो तरफ भक्तिमय माहौल बना। 

काशी विश्वनाथ मंदिर में 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में बनाए गए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के कॉरिडोर के  लोकार्पण कार्यक्रम में देश भर से वीवीआपी, संत और महात्माओ ने उपस्थिति दर्ज कराई। वाराणसी में विभिन्न स्थानों के अलावा देश के कई शहरों में लाइव प्रसारण किया गया।  वाराणसी के कोतवाल काल भैरव की पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट गए। स्नान करके पीएम ने सूर्य को जल भी अर्पित किया।

पीएम और सीएम योगी का जय श्रीराम के नारों से हुआ स्वागत –जब पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे तो लोगों के हुजूम ने जय श्री राम के नारों से उद्घोष किया और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम का स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। दर्शन कर लौटते समय पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर आम लोगों के बीच पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने जलाभिषेक कर बाबा विश्वनाथ से देश की उन्नती, लोक कल्याण और तरक्की का आशीर्वाद मांगा।

नाव से सैर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ललिता घाट से लेकर रविदास घाट तक नाव से सैर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *