यमुनोत्री: गौरतलब है कि पूरे 25 घंटे बाद यमुनोत्री हाईवे खुला था जिसे किसी कारणवश फिरसे बंद किया गया अब यमुनोत्री मार्ग पर तीन दिनों तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की गई है जिस की वजह है रानाचट्टी के पास हाईवे की सुरक्षा दीवार धसी है। किसी तरह इसे आवाजाही लायक किया गया लेकिन अभी भी हाईवे के फिर धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
यहाँ आज शनिवार को यहां 2500 से अधिक श्रद्धालुओं के फंसे हुए हैं जिनमें 200 छोटे-बड़े वाहन जानकीचट्टी में फस जानें की खबर है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में फंसे यात्रियों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हमें पूछा नहीं जा रहा है न ही हमें यहां से अन्य जगह के लिए निकालने का प्रयास जारी है।
तीर्थयात्रियों के आक्रोशित होने की सूचना मिलने पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल स्याना चट्टी रानाचटटी के बीच बंद वाले स्थान पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द हाईवे सुचारू करने के निर्देश दिए। लेकिन गुस्साए श्रद्धालु सरकार के विपक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं।

