राहुल गांधी का आवास छिना,यहां आकर रहने का मिला ऑफर 

लखनऊ : राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य बताए जाने के बाद से लोकसभा सचिवालय की तरफ से उन्हें आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था जिसके बाद से कांग्रेस ‘मेरा घर, राहुल गांधी का घर’ मुहिम चला रही है। कांग्रेस की तरफ से जारी मुहिम के बीच अब अयोध्या के एक महंत ने भी राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी मंदिर में आकर रहने को आमंत्रित किया है। 
अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास ने राहुल गांधी को मंदिर परिसर में ही बने हुए आवास पर  रहने के लिए ऑफर दिया है  कि हम अयोध्या के संत इस पावन शहर में उनका स्वागत करते हैं। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी अगर हनुमानगढ़ी परिसर में आना और रहना चाहें तो उनका पूरा पूरा स्वागत किया जाएगा।  उन्होंने ये भी कहा है कि राहुल को आश्रम में रुकना चाहिए, हमें खुशी होगी। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *