कन्यापूजन के दौरान हुआ बड़ा हादसा,ज़मीन में धसे लोग

इंदौर में रामनवमी पर बुरी खबर आई है , स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में धस गए। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने के लिए कोशिश का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108  गाड़ियां नहीं पहुंची और लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकलने का प्रयास जारी रहा। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अभी तक सिर्फ दस लोग बाहर आए हैं। बताया जा रहा है कि इस मंदिर में ही एक बाउड़ी है, जिसकी छत धंसने की भी बात सामने आई है यहां आज नवमी पूजा का  मंदिर में हवन चल रहा था। लोग छज्जे पर जा बैठे। इस दौरान ऊपर की जमीन धंस गई। हवन की वजह से भीड़ भी अधिक थी। इस वजह से 25 से अधिक लोगों की गिरने की आशंका हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और करीब दस लोगों को बाहर निकाल लिया।एंबुलेंस भी पहुंच गई है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जो लोग बाउडी में गिरे हैं उनकी क्या स्थिति है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *