हरिद्वार: बीते दिन मंगलवार को फोटो बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर एवं इनर व्हील क्लब अध्यक्ष मनु शिवपुरी ने पुलिस की सहायता लेकर हरिद्वार ज्वालापुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में एक जागरूकता अभियान चलाया। उनके अभियान में कालेज के छात्र एवं छात्राएं भी मौजूद रहे।
इस मौके पर अध्यक्ष मनु शिवपुरी ने कहा कि हरिद्वार के युवाओं में नशे की ओर रुझाव तेज़ रफ़्तार पकड़ रहा है। इसे रोकने के लिए अब जागरूकता अभियान चलाए जाना ज़रूरी है। ज्वालापुर पुलिस, एडीटीएफ हरिद्वार और इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया। जिसमें बच्चों को नशे के दुष्परिणाम, ड्रग्स का सेवन व विक्रय करने पर सजा का प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। अभियान में बच्चों को साइबर अपराधों से संबंध में भी अवगत कराया गया। ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई नितेश शर्मा, एसआई शेख सद्दाम समेत अन्य लोगों ने छात्रों को इसके बारे में बताया। इस दौरान वाइस प्रेसिडेंट नीलम ननकानी, पायल मित्तल साक्षी गुप्ता, रूपल अरोड़ा उपस्थित रहीं।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए जमीयत उलेमा ए हिंद ने मुहिम को शुरू किया है। जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ज्वालापुर के मोहल्ला कस्साबान से इसकी शुरूआत की गई है। जमीयत उलेमा ए हिंद के सूबाई सदर मौलाना आरिफ कासमी ने कहा कि नौजवान किसी भी कौम की पूंजी होते हैं। नौजवान सही रास्ते पर होगा तो कौम का आगे आने वाला समय भी ठीक होगा। इस दौरान 16 सदस्यों को मिलकर कमेटी का गठन किया, जो युवाओं को जागरूक करेगा। इस दौरान मास्टर अहसान इलाही, मौलाना हारून, मौलाना नसीम, हाफिज हसन, मास्टर साजिद, हाजी नईम कुरैशी, वसीम अहमद, आबाद कुरैशी, अब्बास सभी ने हिस्सा लिया।

