हरिद्वार: हर तरफ चुनावी माहौल हैं सभी पार्टियों के दावेदार जनता को खुश करने में जद्दोजहत लगाए हुए हैं। इसी कड़ी में जब चुनाव पास ही है ऐसे में धर्मनगरी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भावी प्रत्याशी निर्दलीय डॉक्टर उपेंद्र सिंह मलिक जनता हित में कार्यों की झड़ी लगाने का दावा करते नज़र आ रहे हैं।
जिसपर उनका कहना है कि चुनावी ताल,और जनता के हित में योजनाए मुद्दे उनकी प्राथमिकता है। जिसमें उच्च शिक्षा, नल से जल, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत को बेहतर करना,गांव में अच्छे हॉस्पिटल स्वस्थ्य सेवाए मुहैया कराना ये सभी सुविधाए उपेंद्र सिंह मालिक का सपना है।
डॉ उपेंद्र सिंह मलिक हरिद्वार ग्रामीण सीट से निर्दलीय प्रत्याशी है –डॉ उपेंद्र सिंह मालिक हरिद्वार ग्रामीण सीट से निर्दलीय प्रत्याशी है,और अपने क्षेत्र को विकिसित करने और वहां सभी आधुनिक सुख सुविधाओं को लाने का दावा जनता से कर रहे हैं।

