सोमवती अमावस्या: शिवयोग का अनूठा दिन,पंचक फिरभी स्नान का विशेष महत्त्व

शिवरात्रि  के पावन पर्व के बाद आज सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व मनाया गया,जहां आज धर्मनगरी हरिद्वार में पवित्र गंगा हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।इस बार सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने से श्रद्धालुओं पर भगवान भोलेनाथ की कृपा मिलेगी क्यूंकि इस बार अमावस्या सोमवार को पड़ रही है और परिघ योग एवं शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग सैकड़ों वर्षों में ही कभी-कभी आता है। इससे पूर्व यह लगभग 255 वर्ष पूर्व हुआ था। 

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सोमवती अमावस्या पर पड़ रहे परिघ और शिव योग के विशेष संयोग में स्नान करने से बेहद ही पुण्य लाभ होता है और साथ ही  शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का होता है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के लिए कहा जाता है कि वर्ष में केवल एक अथवा दो बार ही ऐसा होता है। सुबह 03:57 बजे से लेकर यह 11:03 बजे तक है। इसके बाद से पूरे दिन शिव योग रहेगा। मान्यता है कि अमावस्या पर गंगा स्नान करने से देवों के देव महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। आज की सोमवती अमावस्या पर पूरे दिन पंचक भी हैं। उनका मानना है कि पंचकों में कुछ कार्य को करना वर्जित माना जाता है। हालांकि स्नान आदि पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *