हरिद्वार : अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए राष्ट्रपति ने आज हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति सुबह 10.40 बजे से 11:50 तक शहर में रहे। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को तैयारियां पूरी कर लीं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अत्याधुनिक असलहों से लैस जवान तैनात थे । मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी और फ्लीट मार्ग के ऊंचे भवनों पर स्नाइपर तैनात थे।राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर धर्मनगरी को अभेद्य दुर्ग बनाया गया था। राष्ट्रपति की सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया था। कई इंतजाम प्रत्यक्ष दिख रहे हैं तो कुछ सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखे गए थे । खुफिया एजेंसी के कुछ अधिकारी भी दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे हुए थे ।
अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस के अलावा सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फ्लीट वाले मार्गों पर बने होटलों एवं धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। पुलिस ने इनमें ठहरने वाले सभी लोगों के जांच पड़ताल की।
बीएचईएल हेलीपैड से राष्ट्रपति की फ्लीट रवाना होने से 20 मिनट पहले ही यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया था । राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह 10.40 बजे हेलीपैड पर उतरा था । उसके बाद वह दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,और सुबह 11.50 बजे दिव्य प्रेम मिशन से फ्लीट हेलीपैड के लिए रवाना हो गए ।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के समारोह में शामिल हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

