भोले के दर्शन के बाद अब 12 राज्यों के सीएम अयोध्या पहुंचे, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद

अयोध्या : वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर का लोकार्पण करने के बाद  आज अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री एक साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। देश में इस समय 11 राज्यों में भाजपा की सरकार है। देश के विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचने पर स्वागत सत्कार किया। 

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों ने सरयू घाट पर पूजा की। पूरे रीति रिवाज़ से पूजा अर्चना करने के बाद भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों के सीएम अयोध्या पहुंचे हैं। कार्यक्रम में यहाँ आए पत्रकार जेपी नड्डा से रूबरू हुए, तो उन्होंने बोला कि “यह दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बने। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। हम सभी राम लला के दर्शन करना चाहते थे। हम बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे।

मुख्यमंत्री समय-समय पर मिलते रहते हैं।सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अयोध्या पहुंचे हैं, जहाँ सभी का पूरे सत्कार से स्वागत हुआ। सीएम बिप्लब देव, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी, अरुणाचल के सीएम प्रेमा खांडू और मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह अयोध्या पहुंचे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *