आज हरिद्वार में देश भर के किसानों का जमावड़ा,अग्निपथ पर भड़के 

हरिद्वार : आज अग्निपथ का आक्रोश धर्मनगरी हरिद्वार में भी बरपा हुआ है आज शनिवार को देशभर के किसान पैदल मार्च के लिए पहुंचे हैं। लालकोठी से लेकर रोड़ीबेलवाला मैदान तक किसानों ने पैदल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में एलान किया गया कि अग्निपथ योजना समेत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब 30 जून को देशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बतादें कि धर्मनगरी में चल रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तीन दिवसीय किसान महाकुंभ के दूसरे दिन शुक्रवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के अध्यक्षता में लालकोठी से रोड़ीबेलवाला मैदान तक पैदल मार्च निकला जा रहा है .

भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए धोखा है और इसका किसान संगठन कड़ा विरोध करेंगे। इसके विरोध में हरिद्वार में निकलने वाली पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *