Corona Vaccine: जिले में पहले दिन 254 को लगा कोरोना टीका

हरिद्वार जनपद में चार सेंटरों पर प्रथम चरण में 254 लोगों को कोरोना का टीका Corona Vaccine लगाया गया।
पहले चरण में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका दिया गया।
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में सुबह 11:17 पर पहला टीका जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता को लगाया गया।
जबकि रोशनाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहला टीका अत्मलपुर बोंगला निवासी आशा फैसिलिटेटर संजीता चौहान को लगा।
इसके अलावा रुड़की सिविल अस्पताल और नारसन केंद्र में भी कोरोना की वैक्सीन Corona Vaccine लगाई गई।
सीएमओ शंभू कुमार झा के मुताबिक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक ऋषिकुल में 86, रोशनाबाद में 18, रुड़की में 66, नारसन में 84 लोगों को वैक्सीन दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *