मेरठ से सामने आई इशिता ने खोले पुलकित आर्य के कई बड़े राज़,सुनकर सभी हैरान 

गौरतलब है कि प्रदेश के ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेपनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के बाद इस  मर्डर गुत्थी  में कई और खुलासे होते जा रहे हैं। इस रिज़ॉर्ट में कई आपत्तिजनक करतूते सामने आई हैं। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता था। वहीं वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगा उन्हें निकाल देता था। रिजॉर्ट में पूर्व में काम करने वाली दंपती ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। 

मेरठ के साकेत निवासी पति-पत्नी करीब दो महीने पहले गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में नौकरी छोड़ चुके थे। यहां काम कर चुकी  ईशिता बताती हैं कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता कर्मचारियों से अभद्रता से बात करता था। बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करते थे। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को ग्राहकों के कमरे में भेजा जाता था। खास ग्राहकों की भी रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी। विवेक ने बताया कि पुलकित आर्य बहुत ही गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह कर्मचारियों से मारपीट करता था। बताया कि पुलकित आर्य ने एक बार उनके साथ भी मारपीट की थी।   पुलकित आर्य के कारनामों के बारे में मेरठ की एक बहू ने भी बताया है।  इशिता ने ये भी कहा कि उन्हें भी कई बार परेशान किया लेकिन वो समाय रहते वह अपने पति को लेकर वहां से लौट आई । उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को लाकर उनसे दरिंदगी होती थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *