फिर चला बाबा का बुलडोज़र,भारी फ़ोर्स तैनात 

विधायक राजू पाल हत्याकांड के आरोपी कवी अहमद के सरायअकिल स्थित मकान को पीडीए ने बुलडोजर चला दिया गया है। माफिया अतीक के करीबी और गुर्गों को फंडिंग करने के आरोप में पुरामुफ्ती में असरौली के प्रधान माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त किया गया है। बुलडोज़र चलाते समय मकानों पर बड़ी सख्या में फोर्स तैनात रही है।  कवि अहमद के मकान से आधा दर्जन अवैध कट्टा और तमंचा बरामद हुआ है। माशूकउद्दीन माफिया अतीक अहमद का बेहद खास है। यह उसके गुर्गों को फंड उपलब्ध कराता है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। माशूकउद्दीन के साथ ही कौशांबी के भखंडा में राजू पाल हत्याकांड के आरोपी कवी अहमद के मकान पर भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सामान को बाहर निकाला जा रहा है।
इसी मकान में अतीक की पत्नी बच्चों के साथ थी।  इसके बाद शूटरों को असलहा मुहैया कराने वाले सफदर अली के चकिया साठ फीट रोड स्थित मकान को ध्वस्त किया गया था।कवी अहमद राजूपाल हत्याकांड का इकलौता ऐसा आरोपी है जो 18 साल से फरार चल रहा है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *