होली पर उत्तराखंड के बॉर्डरों पर पुलिस की ख़ास नज़र बनी रहेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृह और पुलिस विभाग को प्रदेश में होली को लेकर कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि होली को लेकर पुलिस विभाग पुख्ता इंतजाम करे। प्रदेश की सीमा से लगे जनपदों में विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने डीजीपी को भी सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम धामी ने कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रदेश में होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी सुरक्षा को लेकर चूक न हो। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों व संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

