छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन जारी है जहां प्रियंका गांधी के साथ कई बड़े नेता मौजूद हैं कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा है कि ‘कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है’
कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए रायपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के स्वागत के लिए सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गई थी।अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। संगठन का संविधान बदलने पर भी आज चर्चा होगी।
कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन शुरू,भारत जोड़ो यात्रा पर बोलीं सोनिया गांधी

