नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से सदस्य्ता रद्द होने के मामलें नें तूल पकड़ लिया है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस केंद्र सरकार घेरने के लिए सड़क पर उतर चुकी है। रविवार को पार्टी ने सत्याग्रह आंदोलन किया और आज यानी सोमवार को पार्टी संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करने जा रही है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।
कांग्रेस पार्टी की ओर से यह आंदोलन तीनों स्तर ब्लॉक, जिला और राजधानी स्तर पर किया जाएगा. गुजरात में सूरत की एक कोर्ट से मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई है. सजा के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य करार दे दिया गया।
आज संसद में भी हंगामा देखने को मिल सकता है. विपक्षी सांसद काला कपड़ा पहनकर संसद जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. शुक्रवार को राहुल गांधी को अयोग्यता करार दिए जाने के बाद से संसद की कार्यवाही आज पहली बार शुरू होगी।
रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली के राजघाट के बाहर संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए. प्रियंका गांधी भी पहुंची हुई थीं. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हर दिन राहुल गांधी और नेहरू गांधी परिवार के सदस्यों का अपमान करना का आरोप लगाया। कांग्रेस के सत्याग्रह आंदोलन पर बीजेपी ने भी पलटवार किया. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस देश के संविधान और उस कानून का विरोध कर ही है जिसके तहत राहुल को लोकसभा से अयोग्य ठहराया गया है।
राहुल की सदस्यता रद्द मामलें ने पकड़ा तूल, कांग्रेस नें लिया बड़ा फ़ैसला

