उत्तराखंड: 3.92 लाख बच्चों को मिलेगा कोरोना से कवच

देहरादून : गौरतलब है कि आज से देश के अधिकतर  राज्यों में 12 से 14 वर्ष के  बच्चो का टीकाकरण शुरू हो चुका है इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी 12 से 14 आयु वर्ग के 3.92 लाख बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवच मिलना शुरू हो गया है। आज सुबह बुधवार से प्रदेश भर में इस आयु के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को चार लाख से अधिक कार्बेवैक्स टीके भेज भेजे गए हैं। आपको बतादें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से, स्कूलों, अस्पतालों में बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगानी शुरू हो गई है। इसके अलावा पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। विभाग ने 3.92 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। इस आयु वर्ग में सबसे अधिक हरिद्वार में 79650 बच्चे सूची में हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 70974 बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सबसे कम रुद्रप्रयाग में 8325 बच्चे हैं। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि सभी जिलों को कार्बेवैक्स टीके भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *