पौड़ी : अंकिता भंडारी जिसकी मौत की गुत्थी पर पूरे परिवार को न्याय की आस है। इसी कड़ी में अंकिता की दादी भी इस मामलें पर फैसले में न्याय की आस लगाए बैठीं थी लेकिन आज सोमवार सुबह दादी का निधन हो गया। लंबे समय से वह बीमार चल रही थी। श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
आज सोमवार को अंकिता की दादी ने घर पर ही अंतिम सांस ली। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी मां शक्ति देवी के निधन की जानकारी दी। वह 84 साल की थी। कुछ समय से बीमार चल रही थी।
श्रीनगर आईटीआई पैतृक घाट पर दोपहर में अंतिम संस्कार होगा। परिवार ने बताया है कि अंकिता को न्याय मिलने के आस लगाए बैठी थी। घर परिवार की जिम्मेदारी के चलते अंकिता बाहर नौकरी की तलाश में आई थी।घर पर पैसा कमाकर अंकिता भेजा करती थी।

