देहरादून : चुनाव अब पास ही हैं राज्यों में जहाँ प्रत्याशियों की सूचियां जारी हुईं है वहीँ अब नामांकन भरने का दौर शुरू हो चुका हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के चलते प्रत्याशियों के आज सोमवार सुबह भी नामांकन भरा जिनमें आज विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन भरने पहुंचे हैं। आज सोमवार को देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया है। इन चुनावों में भी वह रायपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने भी नामांकन जमा करवा दिया है। नामांकन भरने से पहले वह अपने समर्थकों के साथ कालिका मंदिर पहुंचीं और पूजा कर आगामी चुनाव में जीतने का आशीर्वाद लिया। जैसा की हम सभी जानते है कि सविता कपूर कैंट विधायक हरबंश कपूर की पत्नी हैं।
जिनका अभी हाल ही में निधन हुआ था। हरबंश कपूर लगातार क्षेत्र में 8 बार विद्याक पद पर थे। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सिंह सजवाण भी आज रिटर्निंग अफसर समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व मंत्री व उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने टिहरी और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग से नामांकन दाखिल किया है। राजपुर रोड सीट के लिए सबसे अधिक 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। चकराता के लिए 14, विकासनगर के लिए 11, सहसपुर के लिए 10, धर्मपुर के लिए 11, रायपुर के लिए 12, कैंट के लिए आठ, मसूरी के लिए नौ, डोईवाला के लिए 16 और ऋषिकेश के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

