देहरादून का होगा होगा कायाकल्प,ऐसा दिखेगा शहर

देहरादून : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में 60 हेक्टेयर भूमि में राज्य विधानभवन और सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है। इस भूमि के आसपास के 60 वर्ग किलोमीटर में सरकार एक छोटा स्मार्ट शहर बसाएगी, जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

बता दें कि ज्यादा यातायात दबाव वाले शहरों को राहत देने के लिए बड़ी भीड़भाड़ और वीआईपी मूवमेंट से जुड़े हुए ऑफिसों को शहर से बाहर बनाने की सिफारिश की गई थी। इस आधार पर सरकार ने काम शुरू किया है । जिसके बाद सरकार ने निर्णय लिया कि रायपुर क्षेत्र में विधानसभा और सचिवालय का निर्माण किया जाएगा।
जिस 60 हेक्टेयर जमीन पर विधानभवन-सचिवालय बनाया जा रहा है, सरकार ने उसके चारों ओर 60 वर्ग किलोमीटर दायरे में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाई है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि इस 60 वर्ग किलोमीटर में एक स्मार्ट सिटी बसाई जाएगी । यह शहर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। यहां पार्क से लेकर साइक्लिंग ट्रैक, वाईफाई जोन से लेकर चिल्ड्रन पार्क, सीवर नेटवर्क होगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। और जल्द ही इसकानिर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।