केजरीवाल आज करेंगे गुजरात में सीएम प्रत्याशी का एलान

गुजरात : आज गुजरात चुनाव में आप पार्टी की तरफ से पार्टी की ताकत आजमाने जा रहे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल सीएम प्रत्याशी का एलान करने वाले है, दिल्ली के बाद पंजाब में जीत पा चुके केजरीवाल को गुजरात चुनाव से भी बड़ी उम्मीदें हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने बीते दिन गुरुवार को गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान किया और राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा आप व एआईएमआईएम समेत अन्य दलों ने तैयारी तेज कर दी है। 

आप सूत्रों के अनुसार केजरीवाल आज अहमदाबाद में गुजरात में पार्टी का सीएम चेहरा घोषित करेंगे। इसुदान गढ़वी या गोपाल इटालिया में से कोई आप का सीएम प्रत्याशी बन सकता है। सीएम केजरीवाल कल शनिवार को रोड शो करेंगे।  इसमें  दिल्ली के सीएम केजरीवाल गुजरात में पार्टी के सीएम प्रत्याशी के साथ चलेंगे।  भाजपा राज्य में बीते 27 सालों से सत्ता में है और इस बार भी फिर जीत का परचम लहराने में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *