प्रदेश में ‘सेल्फी विद फैमिली’ के साथ इगास पर्व की हुई शुरुआत

देहरादून : आज उत्तराखंड का लोक पर्व इगास प्रदेश भर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री आवास पर भी इस अवसर पर भाजपा बूथ स्तर तक इगास पर्व मनाने वाली है। पार्टी ने प्रवासियों से पैतृक गांवों में पहुंचकर इगास मनाने का आह्वान किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संदेश में प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं भी दीं हैं और लोगों से पैतृक गांव में पहुंचकर पर्व मनाने की अपील की है। आज शुक्रवार को सभी सरकारी विभागों व दफ्तरों में सार्वजनिक छुट्टी भी है।  केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, इगास पर्व को लोकप्रिय बनाने वाले राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की ढेरों बधाइयां दीं है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने प्रदेश के लोगों का लोकपर्व को व्यापक स्वरूप में मनाने और भावी पीढ़ी को गौरवान्वित करने वाली सांस्कृतिक पहचान सौंपने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि सभी अपने गांवों में त्योहार को पारंपरिक रूप से मनाएं और प्रवासियों को बढ़ावा दे। इगास के दिन घरों में कोठार (अनाज रखने के लिए लकड़ी का बर्तन) में नया अनाज भी भरा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *