नई दिल्ली : अहम् खबर आ रही है आज तिहाड़ जेल के डीजी जेल संदीप गोयल का तबादला कर दिया गया है और उनके स्थान पर अब संजय बेनीवाल को कार्यभार दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा हुई है। जेल में सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप संदीप गोयल पर लगा है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर के साथ अटैच किया गया है। सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि सुकेश उन्हें रिश्वत दे रहा था। कुछ समय पहले ही सुकेश ने एक पत्र दिल्ली के एलजी को लिखा था जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया था। सभी मामलों की जांच हो रही है।
तिहाड़ जेल में बड़ा फेरबदल,नए डीजी बनें संजय बेनीवाल

