पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंचीं देवप्रयाग, यहां धार्मिक अनुष्ठान करेंगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती निजी यात्रा पर देवप्रयाग पहुंची हैं। पांच दिवसीय प्रवास में वह यहां पावन गंगा से जुड़े विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने पहुंची हैं। यहा विश्व शांति व कल्याण के लिए वह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करेगी। आज सोमवार को भगवान रघुनाथ मंदिर में दर्शन पूजन से उन्होंने इसकी शुरुआत की। भागीरथी अलकनंदा संगम स्थल पर पुरोहितों के साथ मां गंगा का पूजन करने के बाद उन्होंने गंगा यज्ञ की शुरुआत की। पांच दिवसीय प्रवास में हर शाम वह  गंगा आरती भी करेंगी।

जहां कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी, निदेशक प्रो पीवीबी सुब्रम्हण्यम , प्रो चंद्रकला आर कोंडी सहित प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं उनका से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने परिसर व यहां के पठन पाठन की जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *