अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हो रहे बम धमाकों ने सभी को डर में डाल दिया है। हालाँकि पंजाब पुलिस ने इसे सुलझाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा इस मामले में जल्दी ही अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द होगी।
जो धमाका हुआ है वो इतना तेज बताया जा रहा है कि आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि करीब 12.40 बजे हुआ यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।

