आज अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में एक घर के सामने डस्टबिन में बम की तरह दिखने वाला कुछ मिला है। यह मिली बमनुमा चीज दीखते ही हड़कंप मच गया है। जांच में इसे पुलिस इसे ग्रेनेड बता रही है। रंजीत एवेन्यू शहर का बड़ा और पौष इलाका है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल और डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर मौके इलाके पर पहुंचे हैजिनके साथ ही बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर मौजूद है।
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गांव डालेके के पास शनिवार और रविवार को आधी रात्रि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त तलाशी अभियान में तीन किलो आरडीएक्स, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए थे। डालेके के पास ही पाकिस्तानी ड्रोन के ज़रिये, इन हथियारों को गिराया गया। ड्रोन और हथियार गिराने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत पंजाब पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी गई। देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम हुई है।
नापाक साजिश की मंशा से एक ड्रोन के माध्यम से लोपोके थाना अंतर्गत गांव डालेके के पास हथियारों से भरा एक बैग गिरवाया था। ग्रामीण अपने गांव के आसपास ड्रोन की आवाज सुनकर चौकस हो गए और गांव के सरपंच ने फोन से तुरंत जानकारी पंजाब पुलिस को सूचित किया।

