प्रदेश वृद्धा, विधवा-दिव्यांगों को बड़ी राहत, जरूर पढ़े खबर !

प्रदेश मेंबड़ी राहत देते हुए सरकार ने सात लाख 85 हजार से अधिक वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशनरों को अब चार-चार महीने तक पेंशन का इंतजार खत्म कर दिया है। अब उनके खातों मे हर महीने पहली तारीख को पेंशन भेज दी जाएगी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्देश भी दे दिए है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने बैठक बुलाई और अधिकारियों को तत्काल इस बाबत कार्यवाही के आदेश भी दिए हैं। 

प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत प्रत्येक पेंशनर को हर महीने 1500 रुपये पेंशन दी जाती है और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ये पेंशन उनके खातों में जाती है। शासन से पेंशन की धनराशि समाज कल्याण विभाग को जाती है और फिर विभाग इसे निदेशालय और जिला समाज कल्याण अधिकारियों के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ खाते में भेजी जाती है।  इस पूरे क्रम में समय लग जाता है। ऐसी कई शिकायतें मुख्यमंत्री के संज्ञान में आ चुकी हैं। इसलिए अब इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। 

प्रदेश का डाटा –

विधवा 203736

वृद्वावस्था 501726

दिव्यांग 80146

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *