नोएडा :गौरतलब, उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 जिलों मतदान जारी है। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवारो के लिए मतदान जारी है। पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी डा. आस्था अग्रवाल ने परिवार के साथ वोट डाले हैं। बरेली में वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मतदान किया। बरेली में सांसद संतोष गंगवार ने परिवार के साथ मतदान किया।
अलीगढ़ –
अलीगढ़ में 9 बजे तक कुल 6.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर निगम में अभी तक केवल 6 प्रतिशत मतदान हुआ है। गभाना नगर पंचायत में 12.01 मतदान हुआ है।
निकाय चुनाव में मतदाताओं का जोश देखने लायक है। भदोही की शमा परवीन और मोनी पहली बार वोट डालकर काफी खुश नजर आईं।
यूपी में मतदान जारी,आजमगढ़ में फर्जी वोटर पकड़े

