चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में आज सुबह शुक्रवार को सेक्टर 9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों के ऊपर एक पेड़ अचानक से गिर गया औरपेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं कई बच्चे गंभीर घायल भी हुए हैं। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल रेफर किया गया। सिविल डिफेंस और पुलिस पेड़ को कटर से काटने में जुटी है। पुलिस ने मुताबिक़, हादसा हुआ, उस समय लगभग 15 बच्चे पेड़ के नीचे खाना खा रहे थे।
इस दौरान पीपल का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, एक बच्चे को गंभीर अवस्था में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। दस बच्चों को सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया।

