आत्मसमर्पण करने वाला है अमृतपाल,पंजाब में हलचल तेज  

अमृतसर : पंजाब में अचानक पुलिस की गतिविधि बढ़ गई  है,गौरतलब है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खलिस्तान समर्थक अमृतपाल  सिंह आज आत्मसमर्पण करने वाला है। उसने आत्मसर्पण से पहले कुछ शर्तें पुलिस को बतायीं है। अमृतपाल के खिलाफ चार केस दर्ज हैं। इनमें से तीन मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं। अपने एक करीबी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से नाराज होकर अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर हमला किया था और  केस में उस पर कार्रवाई नहीं हुई थी पंजाब पुलिस को काफी कुछ शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी थी। इस हमले में एसपी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। इसके अलावा उस पर भड़काऊ भाषण देने का केस भी दर्ज है। अमृतपाल सिंह की तरफ से श्री हरमंदिर साहिब से आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। हरमंदर साहब को जाने वाले सभी रास्तों पर बड़ी नाकेबंदी कर दी गई है। चार पहिया वाहन जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। लोग पैदल और दो पहिया वाहन पर ही जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *