चंडीगढ़ : आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर में चुनावी रैली कर करने पहुंच रहे हैं। पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत हुई है। आज पीएम राज्य को कई तोहफे भी देंगें। इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और कपूरथला-होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज सभी सम्मिलित हैं। हालांकि किसान संगठनों के विरोध के कारण रैली में खलल पड़ने की संभावना बढ़ गई है। वहीं फिरोजपुर में बरसात भी शुरू हो गई है।सीएम चन्नी नहीं है शामिल –आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली में सीएम चरणजीत चन्नी नहीं होंगें। ख़बरों की मानें तो,सीएम चन्नी के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका आना नहीं हो पाएगा। सीएम चन्नी इस कार्यक्रम मे वर्चुअल तरीके से जुडेंगें। फिरोजपुर रैली स्थल से दस किलोमीटर दूर फिरोजपुर-जालंधर-लुधियाना रोड पर किसानों ने अपना डेरा जमा लिया है। वे लगातार रैली स्थल की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। फिरोजपुर रैली स्थल से दस किलोमीटर दूर फिरोजपुर-जालंधर-लुधियाना रोड पर किसानों ने अपना डेरा जमा लिया है। वे लगातार रैली स्थल की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
PM Punjab rally: पीएम आज पंजाब में,बठिंडा एयरबेस से वाया रोड हुए फ़िरोज़पुर को रवाना

