मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ज्वेलरी के शोरूम में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी ज्वेलरी के शोरूम में सुरंग बनाकर की गई है। चोरों ने शोरूम से 15 लाख के ज़ेवर चुराए हैं। साथ ही चोरों ने एक पत्र भी शोरूम के मालिक के नाम छोड़ा है। चोरों द्वारा लिखा गय यह पत्र अब सोशल मीडिया में काफ़ी वायरल हो रहा है।
चोरी की यह घटना मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र की है. इस क्षेत्र में पीयूष गर्ग नाम के व्यापारी की ज्वेलरी का शोरूम है। इस शोरूम के पास ही नाला है। शोरूम की पीछे की दीवार की तरफ नाला है. चोरों ने यहीं से सुंरग बनाकर फिल्मी अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नाले की तरफ से चोरों ने सुरंग बनाई और अंदर घुसे। चोरों ने 15 लाख रुपये के गहनों की चोरी की. इसके साथ ही उन्होंने एक पत्र भी शोरूम के मालिक के नाम छोड़ा है। इस पत्र में चोरों ने लिखा कि सॉरी भाई चोरी करने की हमारी मजबूरी है। माफ कर देना पर आपका फर्श बहुत मजबूत था।

