पूर्व गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने रखा राजनीति में क़दम,इस पार्टी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

पंजाब : टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज़ हरभजन सिंह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने इसकी तैयारी भी उन्होंने कर ली है। पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। हरभजन सिंह ने अपना नामांकन भी कर लिया है।आम आदमी पार्टी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के अलावा पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, आईआईटी दिल्ली के सदस्य संदीप पाठक, शिक्षाविद् अशोक कुमार मित्तल और संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के सभी पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन करा लिया है।


बता दें कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख़ आज है, जबकि नामांकन दस्तावेजों की जांच मंगलवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है. राज्यसभा की छह राज्यों में 13 सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है. मतगणना भी उसी दिन की जाएगी. चुनाव प्रक्रिया दो अप्रैल से पहले पूर्ण की जानी है.