अखिलेश यादव ने ऐलान किया की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योज़ना को फिर से बहाल करेंगे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सभी राजनैतिक पार्टियों की विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। और सभी राजनैतिक दलों नें जनता को लुभाने के वादों की झड़ी लगा दी है। और इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक लिए बड़ा ऐलान किया है।अखिलेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। यह समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा। अखिलेश नें कहा कि 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने यह पेंशन योजना को बंद कर दिया था। जिससे कि प्रदेश के पेंशन धारकों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

अब समाजवादी सरकार बनने पर इसे दोबारा बहाल किया जाएगा।अखिलेश यादव के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू भी मौजूद थे। और इस्सयोजना के अलावा हम यश भारती पुरस्कार को भी दोबारा शुरू करेंगे। अखिलेश नें प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार गरीब और किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार नें आने के बाद हमारे द्वारा प्रदेश के गरीब और ज़रूरतमंद लोगो के लिए शुरू की गई कई योजनाओं को बंद कर दिया था।