आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम सात बजे वाराणसी पहुँचने वाले हैं जहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और कल शुक्रवार सुबह वह काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीपुराधिपति का दर्शन करेंगे और 11 बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। साथ में सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता गाजीपुर के आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी गुरुवार दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार के बाद पहले काशी आगमन पर पार्टी ने भव्य स्वागत की योजना तैयार हुई है। आज प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुँच रहे हैं।

