आजमगढ़। विस्ज चुनाव सर पर हैं जिससे पहले खबर है कि यूपी के आजमगढ़ जनपद में विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव के आजमगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज़ हो गई है। सूत्रों की मानें तो, वह गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन उनकी सीट अभी तक तय नहीं है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया आजमगढ़ से सांसद हैं। उनके आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की बात सामने आई तो सियासी पारा गरम हुआ है। उनके गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने चर्चाएं दिन भर चलती रहीं। इस सीट से सपा के ही नफीस अहमद विधायक हैं। इस बार नफीस अहमद के साथ ही पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम भी यहां से लड़ने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहकर कि वे आजमगढ़ की जनता से पूछ कर ही इस बारे में फैसला लेंगे, फिलहाल अटकलों को विराम दे दिया। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि अखिलेश यादव जनपद से ही चुनाव लड़ेंगे।

