नई दिल्ली : चुनावी माहौल में सभी की निगाहें अब मतदान पर टिकी हैं। यूपी में आज सपा उम्मीदारों की पहली सूची जारी हुई है। 159 उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव का शामिल है। जो कि यूपी के करहल से चुनावी मैदान में उतरेंगें। लिस्ट में प्रसपा प्रमुख और अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव भी हैं। गौरतलब है कि बीजेपी पार्टी से हाल ही में कई नेता सपा में शामिल हुए हैं। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को ऊंचाहार से उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। यहां से पार्टी ने ऊंचाहार से पुराने सपा नेता मनोज पांडेय को चुनाव में जगह मिली है। ,
कैराना से नाहिद हसन को टिकट, भाजपा ने साधा निशाना
कैराना से पार्टी ने मौजूदा विधायक नाहिद हसन को टिकट मिला है जो प्रत्याशी अभी जेल में हैं।नाहिद पर कैराना में पलायन कराने का आरोप है। नाहिद के जेल जाने के बाद उनकी बहन इकरा हसन ने एतिहातन पर्चा भरा था। नाहिद का पर्चा आज ही वैध घोषित किया गया है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने नाहिद को टिकट देने पर सपा पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया कि नाहिद हसन, असलम अली जैसे दागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अखिलेश फिर से राज्य में दंगा कराने और तुष्टिकरण की राजनीति को हवा दे रहे हैं।
आपको कि सपा पार्टी ने 159 की जारी इस लिस्ट में सिर्फ 9 महिलाऑ को और 31 मुस्लिम उम्मीदवारों को मौक़ा दिया है। इनमें सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान भी शामिल हैं। आज रामपुर से चुनाव लड़ेंगे। आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से टिकट दिया गया है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान को टिकट दिया गया है। जिया को टिकट मिलते ही यहां से सपा विधायक हाजी रिजवान कुरैशी बगावत पर दिखे हैं।

