देहरादून/नई दिल्ली : भाजपा ने आज उत्तराखंड की 70 में से 59 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा ने खटीमा से और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिल्ली में उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि उत्तराखंड में आज जिन 59 उम्मीदवारों को भाजपा ने टिकट दिया है, उनमें 5 महिलाएं हैं, और 10 मौज़ूदा विधायकों के टिकट काट दिये गए हैं।
प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी के विजन पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की जनता के लिए किए गए कार्यों को भी गिनाया। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है। और प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव होना है। और 10 मार्च को चुनाव के नतीज़े घोषित होने है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटें जीती थी। लेकिन पांच साल के दौरान भाजपा को अपने तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े, और अब पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। 59 उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी नें कहा कि यह चुनाव हम पीएम नरेंद्र मोदी के विज़न पर लड़ेंगे और उत्तराखंड राज्य को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने का पुरज़ोर प्रयास करेंगे।
इन उम्मीदवारों के नामों पर लगी मोहर :-
- पुष्कर सिंह धामी – खटीमा
- मदन कौशिक – हरिद्वार नगर
- सतपाल महाराज -चौबट्टाखाल
- केदार सिंह रावत -यमुनोत्री
- भरत सिंह चौधरी -रुद्रप्रयाग
- शक्ति लाल साहब -घनसाली
- विनोद कंडारी -देवप्रयाग
- सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर
- प्रीतम पंवार- धनोल्टी
- राम चरण नौटियाल -चकराता
- मुन्ना सिंह चौहान -विकासनगर
- शैलेंद्र मोहन सिंघल-जसपुर
- उमेश शर्मा ‘काऊ’ -रायपुर
- खजान दास -राजपुर रोड
- सविता कपूर -देहरादून कैंट
- गणेश जोशी- मसूरी
- सुरेश राठौड़ -ज्वालापुर
- प्रदीप बत्रा -रुड़की
- कुंवरानी देवयानी सिंह – खानपुर
- संजय गुप्ता -लक्सर
- स्वामी यतिश्वरानंद- हरिद्वार ग्रामीण
- डॉ. धन सिंह रावत- श्रीनगर
- राजकुमार पोरी -पौड़ी
- धन सिंह धामी- धारचूला
- बिशन सिंह चुफाल- डीडीहाट
- आदेश चौहान -रानीपुर,हरिद्वार
- विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू – प्रतापनगर
- सहदेव सिंह पुंडीर- सहसपुर
- विनोद चमोली – धर्मपुर
- प्रेमचंद अग्रवाल -ऋषिकेश
- दिनेश पंवार – मंगलौर
- अनिल शाही – द्वाराहाट
- रेखा आर्य – सोमेश्वर
- राम सिंह कैड़ा – भीमताल
- सरिता आर्य – नैनीताल
- किच्छा- राजेश शुक्ला
- अरविंद पांडे- गदरपुर
- सौरभ बहुगुणा -सितारगंज
- फकीरा राम- गंगोलीहाट
- सुरेश गाड़िया- कपकोट
- महेश शर्मा- अल्मोड़ा
- सत्यपाल -भगवानपुर
- कैलाश गहतोड़ी -चंपावत
- अनिल नौटियाल -कर्णप्रयाग
- रेणू बिष्ट -यमकेश्वर
- प्रेमसिंह राणा – नानकमत्ता
- राजेश कुमार – बाजपुर
- दुर्गेश्वर लाल – पुरोला
- चंद्रा पंत -पिथौरागढ़
- चंदन राम दास -बागेश्वर
- दिलीप सिंह रावत- लैंसडौन
- महेश जीना- सल्ट
- पूरण सिंह फर्त्याल- लोहाघाट
- बंशीधर भगत -कालाढूंगी
- दीवान सिंह बिष्ट -रामनगर
- त्रिलोक सिंह चीमा- काशीपुर
- सुरेश चौहान – गंगोत्री
- महेंद्र भट्ट -बदरीनाथ
- भोपाल राम टम्टा – थराली

