AIIMS : फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे युवक का भंडाफोड़

ऋषिकेश एम्स में फर्जी डॉक्टर मामला सामने आया है जहां एक फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहा युवक पकड़ा गया। एम्स के प्रशासनिक अधिकारी ने एक लिखित शिकायत  दी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और जांच के लिए कहा गया है।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

आज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहनकर घूम रहा था कि तभी एम्स के सेवा वीर टीम में सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ की तो उसने खुद को न्यूरोलॉजी विभाग का डॉक्टर कहा।  पूछताछ में युवक की बातें हकीकत से अलग थी।  जिसके बाद एम्स के प्रशासनिक अधिकारी और कानूनी अधिकारी वहा ऐ और उससे कुछ पूछताछ की। प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार ने एम्स चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी। युवक की पहचान सचिन कुमार निवासी कृष्णानगर कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में हुई है।  10 हजार से ऊपर की नकदी आरोपी सचिन से बरामद हुई है। वहीं, उसके मोबाइल से लाखों रुपए का लेन-देन भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *