ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा हादसा हुआ,वीकेंड पर योगनगरी घूमने आए बिहार और दिल्ली के दो पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर गंगा में नहाते वक्त बाह गए जिनका जांच करने पर भी कही पता नहीं लग सका। पुलिस की सूचना पर मौके पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शाम तक दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया।
इसके अलावा मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने कहा कि रविवार को सच्चाधाम घाट पर एक युवक के गंगा में डूबने की सूचना प्राप्त हुई,मौके पर पहुंची पुलिस टीम को युवक के परिजनों ने बताया कि वे बिहार से आए हैं। सभी लोग सच्चा धाम घाट पर नहा रहे थे। इस दौरान राहुल राज (27) पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी मुर्तजी गंज, थाना मेहंदी गंज, पटना तेज बहाव में बहने लगा। कुछ ही देर में वह लहरों में डूब गया।

